Thursday, February 19, 2026

*रक्षाबंधन के लिए सजने लगा बाजार, भाई-बहन के अटूट प्यार का पर्व 22 अगस्त को*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन पर उर्जाधानी के प्रमुख बाजारों में रौनक आने लगी है। इस साल नई और अनोखी तरह की राखियों, मिठाई और गिफ्ट से बाजार गुलजार रहेगा। इस बार सोशल मीडिया, गणेश, छोटा भीम, नरेंद्र मोदी डिजाइन की राखी भी डिमांड में है। इसके साथ सोने और चांदी के नग वाली राखियां भी बहनों को खूब भा रही हैं। हालांकि दाम ज्यादा होने के कारण इसकी मांग सीमित है।आने वाले 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। जिसके लिए राखी भेजने के लिए डाक घरों में भी बहनें पहुंच रही हैं।

मिठाई के साथ गिफ्ट पैक का भी बढ रहा क्रेज
भारत में कोई भी त्यौहार बिना मिठाई के पूरा नहीं होता। रक्षा बंधन पर बहने भी भाइयों का मुंह मीठा कराने में कोई कसर नहीं छोड़ती। डेयरी की मिठाईयों के अलावा अब जिले में भी नया कल्चर शुरू हो रहा है। दुकानदारों ने भी रक्षाबंधन के मद्देजर गिफ्टपैक वाले चॉकटेट मंगाकर रखे हैं। इसके साथ ड्राइ-फ्रू्ट्स और मेवे की मिठाई के गिफ्ट पैक्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। जिसमें चाकलेट्स, जूस, टॉफी, फल आदि हैं। इनकी कीमत 100 रुपए से लेकर हजारों में है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका नमस्ते कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -