*मास्क चेकिंग के नाम पर तहसीलदार ने मारा थप्पड़,हंगामा बढ़ा तो सरेआम माफी मांगी*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: कोरबा में कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। इसके चलते प्रशासन ने पहले से ही गाइडलाइन जारी कर सख्ती शुरू कर दी है। ऐसे में प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया है। रविवार को दीपका तहसीलदार वीरेंद्र श्रीवास्तव कोविड गाइडलाइन का पालन कराने सड़क पर उतरे थे, लेकिन मास्क को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद एक बच्चे से हाथ जोड़कर उन्हें माफी मांगनी पड़ी। सख्ती से नियम पालन करवाने के चक्कर में वाद-विवाद भी बढ़ने लगा है, दुर्व्यवहार बढ़ता जा रहा है ।

ऐसे ही घटनाक्रम में दीपका में माहौल गर्म रहा। यहां तहसीलदार ने मास्क के विवाद में एक युवक को थप्पड़ मार दिया। मोहल्ले एवं आसपास के दुकानदारों ने यह पता चलते ही हंगामा कर इस रवैये को अनुचित बताया। हालात ऐसे बने कि पुलिस को बुलाना पड़ गया ।

लोगों की एक ही मांग थी कि तहसीलदार माफी मांगें। बात बढ़ती देख कर आखिरकार तहसीलदार वहां पहुंचे और युवक से हाथ जोड़कर सरेआम माफी मांगी ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अधिवक्ता संघ चुनाव में गणेश कुलदीप की लगातार दूसरी जीत,समर्थकों में जश्न का माहौल, कार्यकाल के कामों पर लगा जीत का मुहर

अधिवक्ता संघ चुनाव में गणेश कुलदीप की लगातार दूसरी जीत,समर्थकों में जश्न का माहौल, कार्यकाल के कामों पर लगा...

More Articles Like This

- Advertisement -