मार डारे मया मा छत्तीसगढ़ी फिल्म का प्रदर्शन होगा अमेरिका के सिनेमाघरों में

Must Read

गजेन्द्र श्रीवास्तव प्रोडक्शन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म मार डारे मया मा फ़िल्म को अमेरिका में प्रदर्शित किया जा रहा है | छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री में पहली बार हो रहा है कि कोई छतीसगढ़ी फिल्म देश के बाहर सिनेमा घर में प्रदर्शित हो रही है | फ़िल्म के निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी फिल्म मार डारे माया मा 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में लगभग 20 शहरों के 25 स्क्रीनस् में एक साथ रिलीज़ हो रही है | यह फिल्म छत्तीसगढ़ से पहले 2 अप्रैल को नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ असोसिएशन (नाचा) के सहयोग से अटलांटा जॉर्जिया अमेरिका में रिलीज हो रही है | इसके बाद सैन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी में भी इस फिल्म को रिलीज़ किया जाएगा | इस फिल्म का अमेरिका में वितरण दुबेस् इंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है, जो की छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता मनीष दुबे की अमेरिकन कंपनी है | नाचा के अध्यक्ष गणेश कर ने बताया कि फिल्म मार डारे मया म के प्रीमियर शो को लेकर अमेरिका में निवासरत छत्तीसगढ़िया बहुत उत्साहित हैं | अमेरिका के रोसमेल शहर के डीजीमेक्स थिएटर में इस फिल्म को 2 अप्रेल को प्रदर्शित किया जाएगा | फ़िल्म मार डारे माया म के डायरेक्टर मनीष मानिकपुरी है, और इस फ़िल्म के मुख्य भूमिका में अनुज शर्मा और लिप्सा मिश्रा है जबकि खलनायक के रूप में सुनील तिवारी नजर आएंगे, फ़िल्म में क्रांति दिक्षित, पूरन किरी, पुष्पेन्द्र सिंह, अंजलि सिंह चौहान, योगेश अग्रवाल, जैसे छत्तीसगढ़ के दिग्गज कलाकार है। फ़िल्म के गाने यूट्यूब और सोशल मिडिया में पहले ही देश विदेश में लोकप्रिय हो चुके है । फ़िल्म का गाना फूल हासन लोगो ने खूब पसंद किया है जिसे लगभग 4 मिलियन लोगो ने देखा है, फ़िल्म का दूसरा गाना घेरी बेरी को सोशल मीडिया में खूब सराहा जा रहा है इस फिल्म के गानों पर हजारों की संख्या में इंस्टाग्राम रील्स बन चुके है। कोरबा के निहारिका,चित्रा एवं सिनेमूड मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शन हो रहा है जहां दर्शकों का फिल्म को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग*

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -