नमस्ते कोरबा ::महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पूरे दिन शहर में ऊँ का उच्चारण गूंजायमान होता रहा। ऊर्जाधानी में पूरे दिन हर जगह शिव आराधना से ओतप्रोत नजारे दिखे। श्री कपिलेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई थी जो समाचार लिखे जाने तक जारी रही। मंदिर में शिवलिंग पूजन और मंदिर की परिक्रमा करने वालों की संख्या काफी रही। सुबह आठ बजे तक भक्तों की संख्या इतनी बढ़ी की कतार मंदिर के बाहर तक पहुंच गई। श्री कपिलेश्वर मंदिर के साथ ही जिले के सभी शिवालयों में बोलबम का नारा गूंजता रहा।

श्री कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रति लोगों की आस्था साल दर साल बढ़ती ही जा रही है पंडित रवि शंकर नगर में बीचों-बीच स्थित होने के कारण यहां श्रद्धालु आसानी से पहुंचकर पूजन अर्चन करते हैं महाशिवरात्रि एवं हिंदू धर्म के अन्य त्योहारों पर भी इस मंदिर प्रांगण की रौनक देखने लायक रहती है श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने भी उचित व्यवस्था कर रखी है,









