Friday, October 17, 2025

*भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी का 77 वां जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया*

Must Read

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी जी का 77 वां जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। आज जे. पी. हाई स्कूल एसईसीएल कोरबा में जयंती कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। स्व0 राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों द्वारा पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी की आत्मीय सोच थी कि पंचायती राज के माध्यम से गांव के व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसका ईमानदारी से पालन करें। गांव की पंचायत को खुद निर्णय लेने का अधिकार हो उन्होंने कहा था राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा ही हमारे महान् देश की अकेली प्रासंगिक विचारधारा है। सभापति श्याम सुंदर सोनी ने भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी का अभूतपूर्व योगदान महिला वर्ग को सत्ता मैं अधिकाधिक भागीदार बनाने के लिए रहा उन्होंने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में 33 प्रतिशत की भागीदारी हेतु रूपरेखा पहले से ही बना दी थी। जिसके वर्तमान में सुपरिणाम देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने इस अवसर पर कहा कि स्व. राजीव गांधी जी के कारण ही पंचायती राज कायम हुआ है। पूरे देश में उनके द्वारा भ्रमण कर सभी वर्गों से विचार विमर्श कर देश के प्रगति के लिए विकास योजना को नया आयाम दिया गया है। कोरबा जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम रंजना में उनका आगमन हुआ था।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कहा कि स्व. राजीव गांधी जी के अंदर उत्कृष्टता का जुनून था। हर क्षेत्र में चाहे छात्र जीवन हो या कमर्शियल एवियेशन में पायलट या राजनीति सभी में उत्कृष्टता हासिल की। लोकसभा चुनाव में उनके समय लगभग 80 प्रतिशत सीट कांग्रेस को मिले वे भी आज तक रिकार्ड रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी की सोच एवं प्रयास पूर्ण रूप से राष्ट्र निर्माण एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षितीज में भारत को एक विशिष्ट स्थान दिलाने हेतु केन्द्रित है। इस अवसर पर विकास सिंह, मो. शाहिद, राजेन्द्र सूर्यवंशी, अनुज जायसवाल, दिनेश सोनी, पप्पी भैय्या, एस. मूर्ति, अशोक लोध, गजानंद साहू, राजेश मानिकपुरी, बृजभूषण प्रसाद ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया तथा सामाजिक सामंजस्य, एकता एवं अखण्डता को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर जे. पी. स्कूल के प्राचार्य व्ही. ए. दास, व्याख्याता श्रीमती रूबीलाल, महेन्द्र मिश्रा, मनीषा जैन, नीलमनी कुजुर, निमिषा शर्मा, भागीरथी चौहान, पुष्पा बंजारे, अयोध्या प्रसाद यादव, परमेश्वर राठौर, राकेश निषाद, अनिल चौहान, चन्द्रपाल खैरवार, भूपेन्द्र भार्गव, अंकित श्रीवास्तव, ओम पटेल, मनीष कुमार, निक्की गोयल, अमित सिंग, विजय जायसवाल, फिरोज खान, शशी अग्रवाल, द्रौपती तिवारी, क्रांति सोनी, शांता मण्डावे, सुनीता तिग्गा, राजेश यादव, महेन्द्र निर्मलकर, गिरधारी बरेठ, तनुज अग्रवाल, राम लहरे, अमित, मेताब अली, शिक्षित गोस्वामी सहित जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, पार्षदगण एवं आम नागरिक भारी संख्या में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभापति कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर ने किया एवं श्रीमती सपना चौहान ने आभार प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ शासन...

More Articles Like This

- Advertisement -