Friday, February 20, 2026

*भाजपा का जंगी प्रदर्शन, रासायनिक खाद की कमी को लेकर प्रदेश सरकार का घेराव*…

Must Read

नमस्ते कोरबा :: छत्तीसगढ़ की पहचान धान के कटोरा के रूप से है। प्रदेश में धान की उपज सबसे ज्यादा है आज प्रदेश भर के किसान रासायनिक खाद की कमी से जूझ रहे हैं यह आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जाता रही है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ का कहना है कि राज्य सरकार के मांग के अनुरूप रासायनिक खाद केंद्र सरकार द्वारा पूर्ति की जा चुकी है। लेकिन वही राज्य सरकार खाद समितियों तक उसे उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती व 2 रूपये में गोबर बेचकर कर 10 रूपये किलो वर्मी कंपोस्ट खाद खरीदने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश भर में रासायनिक खाद की कमी लेकर 16 जुलाई से सभी जिला मुख्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। उसके बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया साथ ही कहा गया कि जब तक खाद की आपूर्ति ना होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन 10 दिनों के बीतने के बाद भी प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया खाद बीज की कमी के कारण प्रदेश के किसानों की बुवाई और रोपाई का कार्य पिछड़ता जा रहा है भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन के माध्यम से कहा है कि 5 दिवस के भीतर प्रदेश के सभी सहकारी समितियों तक किसानों की मांग के अनुरूप रासायनिक खाद की आपूर्ति की जाये। नहीं तो भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में आगामी दिनों में सहकारी समितियों में उग्र आंदोलन किया जायेगा। इसी कड़ी में किसान मोर्चा के नेतृत्व में जिला भाजपा द्वारा कोसाबाड़ी में एक दिवसीय विधानसभा जंगी प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही एक ओर भारतीय जनता पार्टी खाद बीज की कमी को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है वही राज्य सरकार का कहना है कि कहीं पर भी किसानों को कोई समस्या नहीं है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का उपचार

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का...

More Articles Like This

- Advertisement -