बीती रात सर्वमंगला पुल से गिरकर एक युवक की मौत

Must Read

नमस्ते कोरबा :-पिछली रात से आज सुबह के मध्य चाम्पा-गेवरा रोड रेलखंड पर सर्वमंगला रेलवे पुल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुल के निकट बस्ती इंदिरा नगर में रहने वाले सरफराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कमाने खाने के लिए कोरबा से बाहर गया हुआ था और कल ही उसकी वापसी हुई थी। वह रेलवे पुल पर खड़ा हुआ था कि असंतुलित होकर नीचे नदी में गिर पड़ा। उसके हालातों से ऐसा लग रहा है कि नदी से निकलने की उसने कोशिश की होगी लेकिन चोटिल होने के कारण वह सफल नहीं हो सका और जब तक किनारे लगा उसकी सांस उखड़ चुकी थी। पुल के पाया के पास वह मृत हालत में मिला।उसका पैंट कमर के नीचे तक किसका हुआ है। स्थानीय लोगों को आज सुबह करीब 7 बजे इस घटना की जानकारी हुई और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम एवं कोतवाली में दी गई।जिसके बाद पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय*

*बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय* वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन...

More Articles Like This

- Advertisement -