बीती रात की सड़क दुर्घटना में शामिल दो युवक गिरफ्तार

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: कल रात हुई सड़क दुर्घटना में युवती की मौत होने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए दो युवक को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक युवक गुलशन यादव शहर के एक अस्पताल में भर्ती है वही दूसरे युवक प्रमोद यादव को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में रखा हुआ है, आपको बता दें कि कल रात महाराणा प्रताप नगर के पास एक मोटरसाइकिल और स्कूटी में भिड़ंत हो गई थी जिसमें सवार डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर की युवती सेजल गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिससे को उठाकर पास के प्राइवेट अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे युवक गुलशन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका कहना है कि वह बाइक नहीं चला रहा था। हादसा बाइक चालक की लापरवाही से हुआ है। फिलहाल पुलिस ने बाइक जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। तीसरे युवक का भी पता लगाया जा रहा है।

इस घटना से निहारिका क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है । लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है कि अभी होली का माहौल है। लिहाजा किसी भी तरह की अप्रिय घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है बावजूद इसके ऐसी घटनाओं का होना कहीं ना कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है ।नशे में वाहन चलाने वालों पर यातायात विभाग कितनी भी कार्रवाई की बात कहें लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शाम ढलने के बाद सड़कों पर हाई स्पीड बाइक दौड़ाते हुए युवकों को आसानी से देखा जा सकता है । उन्हें देखकर यही कहा जा सकता है कि उन्हें पुलिस कार्रवाई का कोई भय नहीं है ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जितेन्द्र सिंह राजपूत कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने दी कमान

जितेन्द्र सिंह राजपूत कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने दी कमान नमस्ते कोरबा । छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन...

More Articles Like This

- Advertisement -