बालको जोन में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन-किया महापौर राज किशोर प्रसाद ने

Must Read
नमस्ते कोरबा :: बालको जोन के वार्ड क्रमांक 36 भदरापारा अंबिका मंदिर के समीप मंडल गली में महापौर मद से पांच लाख 60 हजार रूपये की लागत सीसी रोड व नाली का निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम किया। महापौर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर कार्य का शुभारंभ कराया। महापौर प्रसाद ने कहा कि यहां पर सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए स्थानीय निवासियों ने प्रस्ताव दिया था, इसका सम्मान करते हुए महापौर मद से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि मेरा लगातार प्रयास रहता है कि आमजन की इच्छा व उनकी मांग के अनुरूप ही विकास कार्य हों, लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हों तथा मूलभूत सुविधाएं सहज रूप में उपलब्ध हों, इसी के मद्देनजर निगम द्वारा विकास कार्यो को गति व दिशा दी जा रही है। उन्होने आगे कहा कि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का निरंतर मार्गदर्शन निगम क्षेत्र के विकास के लिए प्राप्त हो रहा है, विकास कार्यो के लिए पर्याप्त धनराशि विभिन्ना स्त्रोतों से उपलब्ध कराई जा रही है, वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना संकट के चलते विकास कार्यो में अवरोध अवश्य हुआ है किन्तु अब कार्यो को पुनः तेजी दी जा रही है। इस अवसर पर सभापति श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल सदस्य व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सपना चौहान, कृपाराम साहू, पार्षद नर्मदा प्रसाद लहरे, पूर्व पार्षद देवीदयाल सोनी, मनकराम साहू, कांग्रेस बाल्को ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा,एफ.डी.मानिकपुरी, बद्री किरण, पीयूष पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, , नुर आब्दीन, प्रभात डडसेना, श्याम साय साहू, मनोज मधुकर, केदार मंडल, अमरीका प्रसाद, अजय प्रसाद, डीआरपी सिंह, आरएनपी यादव आदि के साथ वार्डवासी उपस्थित रहे।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रामपुर हाउसिंग बोर्ड में बड़ा हादसा टला: छज्जा गिरा, परिवार बाल-बाल बचा,रखरखाव की कमी बनी खतरा, हजारों का सामान मलबे में दबा

रामपुर हाउसिंग बोर्ड में बड़ा हादसा टला: छज्जा गिरा, परिवार बाल-बाल बचा,रखरखाव की कमी बनी खतरा, हजारों का सामान...

More Articles Like This

- Advertisement -