नमस्ते कोरबा :-: बताया जा रहा है कि बाल्को राखड़ डेम से राखड़ भरकर एक हाइवा तेज रफ्तार से जा रही थी इसी दौरान दर्री से बालको हाउसिंग बोर्ड निवासी द्वारिका सिंह परस्ते पिता प्रेम लाल परस्ते उम्र 50 वर्ष अपनी स्कूटी क्रमांक CG12 AE 3237 से अपने निवास हाउसिंग बोर्ड की तरफ जा रहा था कि बालको राखड़ डेम के पास अनियंत्रित हाइवा क्रमांक CG 12 S 6452 ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गयी वही पीछे सवार मृतक का पुत्र सकुशल है ।बहरहाल बालको पुलिस मौके पर पहुच गयी है और जांच में जुट गई है ।
बालको के राखड़ डेम के पास एक दर्दनाक हादसे में हाउसिंग बोर्ड निवासी द्वारिका सिंह परस्ते की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 22 वर्षीय उसका पुत्र सुरक्षित है।
More Articles Like This
- Advertisement -









