*बारिश में भीगते हुए छत्तीसगढ़ पैनल ने किया कोरबा भाजपा का पुतला दहन, दिव्यांश को भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष बनाने का मामला*

Must Read

• छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से मिलकर दिव्यांश की शिकायत करने वाला युवक दीपांकर रहा पुतला में उपस्थित

• छत्तीसगढ़ पैनल के कार्यकर्ताओं ने कहा दिव्यांश के ऊपर कार्यवाही नही होंने पर करेंगे चरणबद्ध आंदोलन, घेराव

• झमाझम बारिश में भीगते हुए किया भाजपा का पुतला दहन

 भाजयुमो कोरबा में मचा घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, कार्यकारणी घोषणा होने के कुछ घँटों बाद ही कार्यकारणी में सिर्फ एक ही गुट के लोगो को जगह देने का मामला गरमाया था, जिसका दर्द सोशल मीडिया के माध्यम से देखने को मिला था अनेक कार्यकर्ताओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नाराजगी भी जाहरी की थी तो वही एक पदाधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पद से इस्तीफा तक दे दिया था, साथ ही आपराधिक छवि के लोगो को पद दिए जाने का मामला भी उठा था जो अब जिला भाजपा कोरबा के लिये गले की हड्डी बनने लग गया है, युवा मोर्चा कार्यकारणी घोषणा के बाद से ही महिला प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना के आरोपी दिव्यांश अग्निहोत्री को भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाने का मामला सामने आ रहा है, लगातार विरोध के बाद भी जिला भाजपा मूकदर्शक बन कर बैठी हुई है, कुछ दिनों पूर्व दहेज प्रताड़ना की पीड़ित युवती द्वारा भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय से मिलकर आंखों में आँशु लिये अपने दर्द का बखान किया था तो वही दूसरी ओर एक युवक ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मिलकर शिकायत की थी कि बिना तलाक के उसकी पत्नी को रखने वाले दिव्यांश अग्निहोत्री को युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाने की शिकायत की थी |

       आज पुराना बस स्टैंड कोरबा में छत्तीसगढ़ पैनल द्वारा भाजपा जिला कोरबा का पुतला दहन किया गया, खास बात यह रही है कि इस दौरान दीपांकर चक्रवर्ती उपस्थित रहे, दीपांकर वही युवक है जिसने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मिल कर न्याय की मांग की थी, किंतु 10 दिनों के बाद भी उसके शिकायत पर कार्यवाही नही होने के बाद आज वो छत्तीसगढ़ पैनल के समर्थन में उपस्थित था, छत्तीसगढ़ पैनल के दिवाकर राजपूत, जुनैद मेमन ने कहा कि आज पूरे प्रदेश और कोरबा की जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा उजगार हो रहा है, महिला सम्मान की बात करने वाली भाजपा आज एक दहेज प्रताड़ना के आरोपी को संरक्षण देने का काम कर रही है, एक बेटी का आंसू आज इनको दिखाई नही दे रहा है, एक युवक की तकलीफ इनको दिखाई नही दे रही है जो व्यक्ति ऐसे कृत्य कर रहा है उसको जिला उपाध्यक्ष की उपाधि देना सरासर गलत है, निंदनीय है हम इसकी भर्त्सना करते है, जहां एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेता महिलाओं की अस्मिता सुरक्षा स्वाभिमान और सशक्तिकरण की बात करते है वहीं दूसरी ओर कोरबा भाजपा के लोग ऐसे व्यक्ति को पद दे रहे है, जिसके उपर महिला प्रताड़ना का अपराध दर्ज है, ये कृत्य भाजपा कोरबा के चाल चरित्र और चेहरे को उजागर करता है, ऐसे व्यक्ति को तत्काल पद से हटाते हुए पीड़ित युवती और युवक की मदद करने की जगह भाजपा के नेता दिव्यांश अग्निहोत्री को बचाने में लगे हुए है जो कि अत्यंत दुखदायी एवं शर्मनाक है, यदि भाजपा दिव्यांश अग्निहोत्री पर कार्यवाही नही करती तो आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ पैनल उग्र आंदोलन, घेराव भी करेगी और दीपांकर चक्रवर्ती को इंसाफ दिलाएगी |

पुतला दहन कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, श्रवण जायसवाल, रवि चौहान, पंकज सोनी, राहुल साहू, आकाश तिवारी, हिमांशु दुबे, कृष्णा, अंश, एजाज, सज्जाद सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे |

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विश्व पर्यावरण दिवस पर गरिमा मेडिकल की अनोखी पहल,निहारिका में 200 पौधों का वितरण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर गरिमा मेडिकल की अनोखी पहल,निहारिका में 200 पौधों का वितरण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -