Friday, February 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी पोषण आहार समिति का कार्यक्रम हुआ घंटाघर स्थित सियान सदन में

Must Read

नमस्ते कोरबा :- भारतीय जनता पार्टी पोषण आहार समिति के द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत 1जून 2022से 14जून 2022 तक सेवा कार्यक्रम कर रही है।जिसके तहत् पोषण आहार समिति की प्रदेश सदस्य व पार्षद ऋतु चौरसिया के द्वारा घंटाघर स्थित सियान सदन में रेडी टू ईट महिला स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं को समाज में अपना बहुमूल्य योगदान करने के लिए उन सभी का कमल पुष्प से स्वागत करते हुए, शाल एवं श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 8 साल में किए गए अनेक विकास कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम के पश्चात सभी को स्वल्पाहार वितरण किया गया।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय डॉ. राजीव सिंह, पोषण आहार समिति प्रदेश सदस्य व पार्षद ऋतु चौरसिय ,पोषण आहार समिति प्रदेश सदस्य राजेश यादव, कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, दीदी श्रीमती ज्योति वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनी, पार्षद द्रोपती वर्मा, पार्षद नारायण दास महंत, हार बाई यादव,पुष्पा चौहान,संयोजक अश्वनी चौबे, अमरनाथ पटेल,मोनिका साहू, एवं महिला स्व सहायता समूह की बहने तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भारी संख्या में उपस्थित रहीं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का उपचार

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का...

More Articles Like This

- Advertisement -