*पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: वार्ड क्रमांक 23 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल का जन्मदिन केक कटवाकर मनाया। कार्यक्रम में एल्डरमैन रूपा मिश्रा, सुनीता तिग्गा, प्रेमलता शर्मा, शशि अग्रवाल, विमला चौहान ,अरविंद सिंह, के.एल मिश्रा, भूपेंद्र साहू, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे सभी ने रेणु अग्रवाल की उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एवं एल्डरमैन रूपा मिश्रा ने बताया कि मृदृभाषी व सरल हृदय की स्वामिनी श्रीमती अग्रवाल कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर कार्यकाल में सभी वार्डों में वार्डवासियों की मांग के अनुरूप  सड़क, बिजली, पेयजल, जल निकासी हेतु नाली, नाला, पुल पुलिया, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक मंच, ओपेन जिम, गार्डन आदि का निर्माण करवाया। रेणु अगवाल का प्रयास रहा है कि निगम क्षेत्र के नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। श्रीमती अग्रवाल की कार्यशैली और मिलनसारिता और छोटे-बड़े अथवा अमीर-गरीब के भेदभाव से परे रहने की भावना ने ही क्षेत्र में उन्हें अलग पहचान दी है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -