
नमस्ते कोरबा :: सुबह की शुरुवात कोरबा पुलिस परिवार के संग योगाभ्यास से हुई, तंदुरुस्त रहने हेतु योग और व्यायाम के बताये कई तरीके और आसन,कोरबा के प्रबुद्ध नागरिकों के मध्य सीनियर क्लब में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में आदरणीय IG रतन लाल डांगी को को आज कराटे के प्रतिष्ठित उपाधि “ब्लेक बेल्ट” से नवाजे गए।उनके द्वारा थाना दर्री का आकस्मिक निरीक्षण और हेलमेट वितरण वही थाना बांकी मोंगरा में वृक्षारोपण और हेलमेट वितरण किया गया।

प्रेस और प्रबुद्ध नागरिकों के मध्य “प्रेस क्लब कोरबा” में परिचर्चा के दौरान “डिजिटाइजेशन की चुनौतियाँ, पुलिस-प्रेस और पब्लिक की भूमिका” विषय पर दिए संबोधन, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर एवं सरगुजा रेंज श्री रतनलाल डांगी सर का दो दिवसीय प्रवास रहा। प्रवास के दौरान आज सुबह आदरणीय पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, रामगोपाल करियारे, खोमन लाल सिन्हा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 06 से 08 बजे तक पुलिस लाइन कोरबा में “योगाभ्यास” कार्यक्रम में उनके द्वारा कोरबा पुलिस परिवार के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित 500 से अधिक सदस्यों को तंदुरस्त और ऊर्जावान बनाये रखने योग्य और व्यायाम के विभिन्न आसनों का अभ्यास उनके द्वारा कराया गया। ततपश्चात “स्पंदन कार्यक्रम” के दौरान पुलिस लाइन कोरबा में पुलिस स्टाफ का कुशल क्षेम जानकर उनके व्यक्तिगत, पारिवारिक और अन्य समस्याओं को सुनकर उन्हें शीघ्र दूर करने हेतु आश्वासन दिए।
इसके पश्चात सुबह 10:00 बजे सीनियर क्लब कोरबा में “छत्तीसगढ़ ताइकाण्डो संघ एवं ताइकाण्डो एसोसिएशन कोरबा” एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा विशेष रूप से आयोजित सम्मान समारोह में आदरणीय पुलिस महानिरीक्षक को “ब्लैक बेल्ट” से सम्मानित कर उन्हें ताइकांडों में “ब्लेक बेल्ट के खिताब” से नवाजा गया।
इसके पश्चात थाना दर्री का निरीक्षण किये, टर्न आउट बेहतर पाए जाने वाले जवानों को उनके द्वारा इनाम दिए जाने की घोषणा की गई। जिसमें उप निरीक्षक अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक संतोष टांडी, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री राज,आरक्षक धन्नू निर्मलकर, गजेंद्र राजवाड़े को उनके अच्छे वेश भूषा हेतु इनाम दिए जाने घोषित किये और जरूरत मंद 50 लोगों को रोड सेफ्टी का ध्यान रखने व वाहन चालन के समय जोखिम से बचने हेतु हिदायत देते हुए हेलमेट का वितरण किये।
इस दौरान उन्होंने थाना बांकी मोंगरा में जरूरत मंद 50 लोगों को हेलमेट वितरण किये और अपराध के प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण और अंकुश लगाये जाने हेतु आदरणीय पुलिस अधीक्षक श्री पटेल सर के विशेष दिशा निर्देश पर “मिशन सिक्योर सिटी अभियान” के तहत लगाई गई CCTV कैमेरा के सेंट्रल कमांड रूम का उद्घाटन किये। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किये ताकि थाने में क्षेत्र में छायादार और फलदार वृक्ष के साथ साथ शुद्ध आक्सिजन भी मिल सके
ततपश्चात प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित ” डिजिटाइजेशन की चुनौतियाँ एवं पुलिस-प्रेस व पब्लिक की भूमिका” विषय पर आयोजित परिचर्चा में भाग लिए। उन्होंने इस विषय पर विस्तृत व्याख्यान और उद्बोधन दिए। इस अवसर पर जिले के नव पदस्थ पुलिस कप्तान आदरणीय भोजराम पटेल सर द्वारा भी प्रेस, मीडिया और गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित किये और कोरबा में बेहतर कानून व्यवस्था, अपराध का प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के सम्बंध में अपने पक्ष रखे।

एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि बदलते दौर में परिवर्तन को स्वीकार करना चाहिए। परिवर्तन को स्वीकार नहीं करने से संबंधों में खटास आ जाती है। समाज में रहने वाले सभी व्यक्तियों के लिए संवाद जरूरी है। परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा, कमलेश यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी ने भी डिजिटलाइजेशन की चुनौतियां, पुलिस-प्रेस व पब्लिक की भूमिका विषय पर अपन विचार रखे। प्रेस क्लब की ओर से आईजी व एसपी का स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन प्रेस क्लब अध्यक्ष ने दिया व मंच का संचालन मो. सादिक शेख ने किया। अंत में शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथि द्वय को सम्मानित किया गया। पुलिस परिवार की ओर से भी आईजी व एसपी को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में एएसपी कीर्तन राठौर, डीएसपी मुख्यालय पदोन्नत एएसपी द्वय रामगोपाल करियारे व खोमनलाल सिन्हा, कोरबा सीएसपी योगेश साहू, कोतवाली टीआई विवेक शर्मा सहित समाजसेवी श्रीमती भगवती अग्रवाल, सुधा झा, शिक्षक संघ से ओम प्रकाश बघेल, पार्षद दिनेश सोनी, एस मूर्ति, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा के अलावा कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।









