Friday, February 27, 2026

पुलिस की तत्परता से रामपुर स्थित शिव मंदिर में कोहराम मचाने वाले दो युवक गिरफ्तार

Must Read

रामपुर पुलिस ने शिव मंदिर में चोरी एवं तोड़फोड़ करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 11 एवं 12 जुलाई 2022 के दरमियानी रात में अज्ञात आरोपियों द्वारा सिंचाई कॉलोनी रामपुर स्थित नया शिव मंदिर परिसर में चोरी एवम तोड़फोड़ किया गया था । मामले की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380, 295 ए भादवि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान मौके पर सीन ऑफ क्राइम यूनिट कोरबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एवं स्निफर डॉग को बुलाकर घटना स्थल का व्यापक रूप से सर्चिंग कराया गया तथा मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए ।

मुखबिरों से प्राप्त जानकारी , घटनास्थल पर पाए गए साक्ष्य के आधार पर आरोपीगण दादु उर्फ चंद्रभुवन पिता मंगल सिंह एवम दर्शन लाल पिता गोवर्धन लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया , जिनके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया है । मामले में विवेचना किया जा रहा है , जप्ती की प्रक्रिया जारी है । आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है

हमारे समाचार को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें🙏

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“यादव जी की लव स्टोरी”फिल्म के विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन दिया

“यादव जी की लव स्टोरी"फिल्म के विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन दिया नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -