पी डी एस चावल‌ पर खाद्य विभाग की सघन‌ छापामार कार्यवाही : तीन प्रकरण हुए दर्ज

Must Read

नमस्ते कोरबा :- सरकारी चावल की अफरा-तफरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर आखिरकार जिला खाद्य विभाग द्वारा दुकानों में छापामार कार्यवाही की गई इस छापामार कार्रवाई मे पीडीएस चावल की अनैतिक खरीद बिक्री पर खाद्य विभाग द्वारा स्टॉक पाए जाने पर खरीददार एवं विक्रेता पर विधिवत कार्यवाही कर पकड़ पंजीबद्ध किए गए शहर में काफी समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर खाद विभाग एक्शन मोड़ पर आने के बाद खाद्य निरीक्षकों का संयुक्त दल नियुक्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। इस छापामार कार्यवाही में खाद्य निरीक्षक शुभम मिश्रा, खाद्य निरीक्षक शुशील टंडन की टीम द्वारा आशीष अग्रवाल किराना स्टोर से चार क्विंटल 50 केजी भारतीय जनरल स्टोर मुड़ापार कोरबा 250kg एवं संदिग्ध पिकअप से 1350 केजी चावल लोड गाड़ी को मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

खाद्य निरीक्षक शुभम मिश्रा ने बताया प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पीटीडीएस खाद्यान्न के सम्बन्ध अफ़रा-तफ़री पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

हत्या लूट और हिंसक वारदातों पर मंत्री लखन लाल बोले सरकार गंभीर, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम

हत्या लूट और हिंसक वारदातों पर मंत्री लखन लाल बोले सरकार गंभीर, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए उठाए जाएंगे...

More Articles Like This

- Advertisement -