नाले के पास सरकारी नमक मिलने का मामला: कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, खाद्य अधिकारी करेंगे जांच, दोषियों के खिलाफ होगी कार्यवाही

Must Read

नमस्ते कोरबाअमृत नमक योजना के तहत रियायती दर पर वितरण के लिए आए नमक के नाले के पास लावारिस पाए जाने के मामले पर कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के निर्देश दे दिए हैं। श्रीमती साहू ने स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित और सोशल मीडिया में चल रही खबरो पर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच करने जिला खाद्य अधिकारी को निर्देश दिया है। मामले में जाँच रिपोर्ट दो दिवस के भीतर तलब की गई है। कलेक्टर ने इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी खाद्य अधिकारी को दिए हैं। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक और राशन दुकान संचालक पर भी जांच उपरांत कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। 

गौरतलब है कि शासकीय योजना के तहत हितग्राहियों को वितरण के लिए उचित मूल्य की दुकानों में भंडारित किए जाने वाले नमक की लगभग 10 बोरियां इमलीडुग्गु बस्ती में गौ माता चौक के पास के नाले के किनारे मिली थी। इस बारे में स्थानीय अखबारों और सोशल मीडिया माध्यमों में खबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग*

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -