Thursday, February 19, 2026

*नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त में बाबा महाकालेश्वर से छत्तीसगढ़ के कल्याण हेतु आशीर्वाद मांगा*

Must Read

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी तथा कोरबा नगर पालिक निगम की पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त में बाबा महाकालेश्वर से छत्तीसगढ़ के कल्याण हेतु आशीर्वाद मांगा

प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेणु अग्रवाल के साथ प्राचीनतम नगरी उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर में नांग पंचमी के शुभ मुहूर्त में बाबा महाकालेश्वर से छत्तीसगढ़ के कल्याण हेतु आशीर्वाद मांगा। उल्लेखनीय है कि महाकालेश्वर मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से तीसरा ज्योर्तिलिंग है।
      यह मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन नगर में स्थित है। प्रमुख मंदिर पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं में बाबा महाकालेश्वर भगवान के इस मंदिर का मनोहर वर्णन मिलता है। स्वयंभू, भव्य और दक्षिणमुखी होने के कारण महाकालेश्वर महादेव की अत्यन्त पुण्यदायी महत्ता है। इनके दर्शन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है, ऐसी मान्यता है कि महाकवि  कालिदास ने मेघदूत में उज्जयिनी की चर्चा करते हुए इस मंदिर की प्रशंसा की है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं श्रीमती रेणु अग्रवाल ने यहाँ प्रातःकालीन दुग्धाभिषेक एवं दर्शन कर छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों की सतत् उन्नति, खुशहाली और कल्याण हेतु भोलेनाथ की अक्षय कृपा का आशीर्वाद माँगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

KORBA:जन और धार्मिक भावनाओं की अनदेखी कर शराब दुकान का संचालन

KORBA:जन और धार्मिक भावनाओं की अनदेखी कर शराब दुकान का संचालन नमस्ते कोरबा। कोरबा के हृदय स्थल पुराना कोरबा में...

More Articles Like This

- Advertisement -