नगर निगम केे सामान्य सभा में विपक्षी पार्षदों द्वारा ढोल मजीरा के साथ विरोध प्रदर्शन

Must Read

नमस्ते कोरबा :- 31 मार्च को आयोजित नगर निगम की सामान्य सभा शुरू होने से पहले विपक्षी पार्षदों द्वारा सभागार के बाहर ढोल मजीरा के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही सभागार में पक्ष विपक्ष के सभी पार्षदों एवं अधिकारियों को नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के द्वारा लॉलीपॉप यह कहकर बांटा गया कि महापौर ने हमें और कोरबा की जनता को 3 साल तक लॉलीपॉप देते रहे, आज यह लॉलीपॉप हम आपको वापस कर रहे हैं।

नगर निगम की सामान्य सभा प्रारंभ होने से पहले ऑडिटोरियम के मुख्य प्रवेश द्वार पर भाजपा पार्षदों ने ढोल- मंजीरे के साथ भजन-कीर्तन करते हुए शहर के विकास के लिए प्रार्थना की। बता दें कि सामान्य सभा में सत्र 2021-22 का बजट प्रस्तुत करने के साथ ही विभिन्न विकास पर मुद्दों को स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। बजट सामान्य सभा के हंगामेदार होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोरबा में जयसिंह अग्रवाल बोले “छात्रों ने मोदी सरकार का घमंड झुका दिया”

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोरबा में जयसिंह अग्रवाल बोले "छात्रों ने मोदी सरकार का घमंड झुका दिया" नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -