*दोपहर बाद अचानक बदले मौसम से शहर राखड़ वर्षा से पट गया*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- दोपहर अचानक चली तेज हवा से पूरा शहर राख और धूल से सराबोर हो गया। सड़क, बस्ती एवं आवासों में राख व धूल भर गई। वहीं दोपहिया वाहन चालक समेत राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घर के आंगन में धूल, राख के अलावा पतझड़ के पत्तों भर गए।
सबसे ज्यादा दिक्कत पावर प्लांट के राखड़ बांध के इर्दगिर्द बसी बस्तियों पर पड़ा। पानी छि़ड़काव नहीं होने की वजह से राख उड़कर बस्ती में फैलने लगी।

तापमान का पारा बढ़ने के साथ ही चल रही गर्म हवाओं से लू का एहसास होने लगा है. बुधवार को आंधी तूफान के साथ हुई राखड़ वर्षा ने लोगों को परेशानी और बढ़ा दी.घरों के बाहर राख की परत जम गई.जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के संयंत्रों सहित अन्य पावर प्लांट के राखड़बांध जिले में स्थित हैं. हवा चलने के साथ ही राखड़ बांध का राख उड़कर रहवासी क्षेत्र तक पहुंच जाता है. शहरवासी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं.राख उड़ने से सीएसईबी,एनटीपीसी,जमनीपाली, शाडा कॉलोनी,दर्री जैलगांव,गोपालपुर,सयाहमुदी, शहरी क्षेत्र में टीपी नगर,निहारिका, सीएसईबी चौक,डेंगुरनाला,आईटीआई, कोसाबाड़ी, कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं बालकों का क्षेत्र इससे अधिक प्रभावित रहा.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

गौ भक्तों के लिए बड़ी सौगात: पूर्ण हुआ श्रीअग्रसेन गौ धाम मार्ग, अब हर मौसम में आसान पहुंच

गौ भक्तों के लिए बड़ी सौगात: पूर्ण हुआ श्रीअग्रसेन गौ धाम मार्ग, अब हर मौसम में आसान पहुंच नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -