*ड्राईव ऑफ कोविड वैक्सीनेशन मैं वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित महसूस कर रहा हूॅं, आप भी लगवाएं*

Must Read
नमस्ते कोरबा :: नगर निगम कोरबा क्षेत्र में संचालित किए जा रहे टीकाकरण केन्द्रों में वैक्सीन लगवाने के लिए युवा, महिला, वृद्ध सभी वर्ग के लोग स्वस्फूर्त रूप से पहुंच रहे हैं, वैक्सीन लगवाने के पश्चात उनके चेहरों पर आत्मसंतोष एवं सुरक्षा का भाव स्पष्ट देखा जा सकता है। वैक्सीनेशन सेंटर से बाहर आकर वे एक-दूसरे से कह रहे हैं कि मैंने वैक्सीन लगवा ली, अब मैं सुरक्षित महसूस कर रहा हॅूं, आप भी वैक्सीन लगवाएं।
  कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन एवं निगम आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के सभी 08 जोन के अंतर्गत स्थित 34 स्थाई टीकाकरण केन्द्रों तथा 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोविड वैक्सीन लगाए जाने का कार्य एक महाअभियान के रूप में किया जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए वैक्सीनेशन का कार्य सम्पन्न करा रहे हैं। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन आदि अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। टीकाकरण के प्रति लोगों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं में भी वैक्सीन के प्रति अच्छा खासा उत्साह देखा गया, युवाओं ने स्वप्रेरणा से वैक्सीनेशन सेंटरों में पहुंचकर वैक्सीन लगवाई तथा सभी को अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि महामारी से बचने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है, अतः सभी को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होने कहा कि प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन सेंटरों में अच्छी व्यवस्था की गई है, वैक्सीन लगवाने के पश्चात कोरोना से संक्रमित होने का डर खत्म हो गया है किन्तु हम अभी भी सावधानी बरतेंगे।
महामारी से बचने, वैक्सीन एक मात्र उपाय- सी.एस.ई.बी. कालोनी निवासी 21 वर्षीय संकेत गुप्ता वैक्सीन लगवाने हेतु डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ताप विद्युतगृह हास्पिटल पहुंचे थे, उन्होने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के पश्चात केन्द्र से बाहर आकर उन्होने कहा कि मैंने वैक्सीन लगवा ली है, कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है, सभी को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी चाहिए।
वैक्सीन लगवाई, डर खत्म हुआ – 
नया कांशीनगर निवासी 28 वर्षीय प्रकाश केशरवानी वैक्सीन लगवाने हेतु सामुदायिक भवन पथर्रीपारा टीकाकरण केन्द्र पहुंचे थे, उन्होने वैक्सीन लगवाई, वैक्सीन लगवाने के बाद केन्द्र से बाहर आकर उन्होने कहा कि मैंने वैक्सीन लगवा ली है तथा संक्रमण का डर दूर हो गया किन्तु अभी सावधानी बरतना जरूरी है, जिसका मैं अनिवार्य रूप से पालन करूंगा। सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि संक्रमण का डर न रहे।
मैंने वैक्सीन लगवाई, दूसरों को भी प्रेरित कर रही हूॅं- 
पथर्रीपारा निवासी 19 वर्षीय आयुषी अस्थाना वैक्सीन लगवाने हेतु टीकाकरण केन्द्र पहुंची थी, वैक्सीन लगवाने के पश्चात चेहरे पर आत्मसंतोष एवं सुरक्षा का भाव लिए आयुषी ने कहा कि मैंने वैक्सीन लगवा ली है, मैं आस पड़ोस के लोगो को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करूंगी। सभी लोग जितना शीघ्र वैक्सीन लगवा लेंगे, उतनी ही जल्दी कोरोना से संक्रमण का डर खत्म हो जाएगा, सभी को वैक्सीन जल्द से जल्द लगवानी चाहिए।
इन केन्द्रों पर लग रही वैक्सीन- नगर निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत कोरबा जोन में रानी धनराजकुंवर अस्पताल कोरबा, रामसागरपारा भिलाईखुर्द स्कूल, देवांगनपारा, रेलवे हास्पिटल, रविशंकर शुक्ल जोन में एस.ई.सी.एल. हास्पिटल मुड़ापार, जोन आफिस रविशंकर नगर, कोसाबाड़ी जोन में कम्यूनिटी हाल पोड़ीबहार, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी विद्युत तापगृह अस्पताल, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र रामपुर, जिला लाईब्रेरी डिंगापुर, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र दादरखुर्द एवं डिस्ट्रिक जेल, टी.पी.नगर जोन में स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र कोहड़िया, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र पन्द्रह ब्लाक, जोन आफिस टी.पी.नगर इंदिरा स्टेडियम, राताखार, बालको जोन में एस.एच.सी. नेहरूनगर बालको, शिवनगर रूमगरा, पाड़ीमार स्कूल भदरापारा, मंगल भवन सेक्टर-2, दर्री जोन में स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र सुमेधा, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र बलगीनगर, सी.एस.ई.बी.वेस्ट हास्पिटल, एन.टी.पी.सी. हास्पिटल, सिंचाई कालोनी डिस्पेंसरी, आई.ओ.सी.एल. गोपालपुर, अयोध्यापुरी, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र लाटा, सर्वमंगला जोन में एस.ई.सी.एल. डिस्पेंसरी विकास नगर, एस.ई.सी.एल. डिस्पेंसरी आदर्शनगर, एस.एच.सी. गेवरा, एस.एच.सी. आनंदनगर, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र सर्वमंगला नगर, बांकीमोंगरा जोन में एस.ई.सी.एल. बांकी हास्पिटल, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र घुड़देवा, कुदरीपारा आदि 34 स्थाई टीकाकरण केन्द्रों में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है।
इन स्थानों पर 25 जून को रहेगी एम.एम.यू.-
 25 जून को कोरबा जोन के अंतर्गत वार्ड क्र. 09 कर्रानाला बरबसपुर, टी.पी.नगर जोन में वार्ड क्र. 02 दर्री रोड गेरवाघाट, कोसाबाड़ी जोन में वार्ड क्र. 19 चेकपोस्ट, रविशंकर शुक्ल जोन  में वार्ड क्र. 26 सामुदायिक भवन मुड़ापार बाजार के पास, बालको जोन में वार्ड क्र. 38 सिविक सेंटर, दर्री जोन में वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू धनुवारपारा, सर्वमंगला जोन में वार्ड क्र. 54 चन्द्रनगर मंदिर चौक, बांकीमोंगरा जोन में वार्ड क्र. 65 बांकी में मोबाईल मेडिकल यूनिट पहुंचेगी तथा वैक्सीनेशन का कार्य सम्पन्न कराएंगी
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*Sunday special*: *कोरबा की चाय की टपरी: जहां खबरें अखबार से पहले पहुंचती हैं,घंटाघर से निहारिका और टीपी नगर से पावर हाउस रोड तक...

*Sunday special*: *कोरबा की चाय की टपरी: जहां खबरें अखबार से पहले पहुंचती हैं,घंटाघर से निहारिका और टीपी नगर...

More Articles Like This

- Advertisement -