डॉ रमन सिंह के खिलाफ FIR के विरोध में भाजपा कोरबा नगर मंडल ने कोतवाली मे धरना-प्रदर्शन कर खुद के गिरफ्तारी की मांग की।

Must Read

नमस्ते कोरबा :: मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के खिलाफ टूल किट मामले में एफआईआर के विरोध में प्रदेशभर के बीजेपी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. भाजपा के 5-5 नेता पूरे प्रदेश मेंअपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत धरना देने के साथ खुद की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।कोरबा में कोतवाली के सामने भाजपा कोरबा नगर मंडल ने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ नारेबाजी करते भूपेश बघेल पर कई आरोप लगाए।प्रदर्शन मे कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विकास अग्रवाल,महामंत्री योगेश मिश्रा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष रंजू यादव उपस्थित रहे।इनके साथ सोशल मीडिया के गिरीश नामदेव एवं सनी सिंह उपस्थित थे।सभी ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मै भी रमन हु मुझे भी गिरफ्तार करे ऐसे नारो के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न किया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास*

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास* *अतिक्रमण हटाने से...

More Articles Like This

- Advertisement -