Thursday, February 26, 2026

ट्रेनों के परिचालन के लिए युवाओं का ऐसा प्रदर्शन की रेलवे विभाग सोचने को हो जाएगा मजबूर

Must Read

नमस्ते कोरबा….!युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने किया अनोखा प्रदर्शनरेलवे स्टेसन कोरबा में जमकर नारेबाजी करते हुए 2 घंटे तक भीख में गेवरा,कोरबा स्टेसन के लिए मांगी ट्रेनयात्री ट्रेनों की परिचालन,टिकट घर प्रारम्भ करना,ट्रेनों की लेटलतीफी बन्द करना की मांग

युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में एव एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा के उपस्थिति में कोरबा गेवरा स्टेसन में यात्री ट्रेनों के परिचालन प्रारम्भ करने,टिकटघर शुरू करने,ट्रेनों की लेटलतीफी बन्द करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने कोरबा रेलवे स्टेशन में जमकर नारेबाजी करते हुए रेलवे प्रबंधन से 2 घण्टे तक भीख में ट्रेन माँगा गया ….!

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास ने कहा की — हमारे द्वारा पूर्व में पत्र सौंपा गया था कि रेलवे कोरबा में अनेक समस्या है परंतु रेलवे के द्वारा गेवरा एव कोरबा स्टेशन में यात्री ट्रेनों के परिचालन में जमकर लापरवाही बरती जा रही है कोविड के नाम पर ट्रेने पहले बंद कर दी गई अब सामान्य स्थिति होंने के बाद भी रेलवे के द्वारा सिर्फ और सिर्फ कोयला लदान में रिकॉर्ड बनाने के चक्कर मे नागरिकों का जीना दुशवार कर दिया गया है यात्री ट्रेनों को पहले तो बंद कर दिया गया और अब कुछ ट्रेनों को चालू किया गया है परंतु 11 की ट्रेन 3 बजे शाम की ट्रैन रात में ये स्थिति कर रखे है साथ ही साथ जनरल टिकट भी बंद कर दिया गया है ,

हम मांग करते है कि रेलवे हमारी मांगो को संज्ञान में लेते हुए त्वरित निराकरण की मांग की गई परंतु रेलवे द्वारा और भी ट्रेनों को बंद किया जा रहा है इसी तारतम्यता में विरोध स्वरूप भीख मांगकर जमकर नारेबाजी करते हुए 2घण्टे तक प्रदर्शन किया गया एव चेतावनी दी गई की चरणबद्ध आंदोलन करते हुए मांग न मानने पर मालगाड़ियों का परिवहन भी बन्द किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी रेलवे प्रशासन की होगी….!

इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा की — रेलवे अपनी मनमानी पर उतारू है आमजनों को परेशान करना उनकी आदत बन चुकी है एनएसयूआई लगातार आमजनों के हित के लिए कार्य करती है और करते रहेगी…

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मनदीप शर्मा,युवा कांग्रेस जिला सचिव शुभम महन्त,कमल किशोर चंद्रा,जय किशन पटेल,दीपेश यादव,मुकेश सिंह उसरवर्षा,मंजीत सिंह,सोनू यादव,मोहित यादव,बबलू मारूवा,मनीष गुप्ता,रितिक,नदीम,राजा, अभिषेक पांडेय,गुलसंदीप,रामकुमार पटेल,मनीष यादव,दीपेश साहू, रामकुमार पटेल, कोमल रमानी,गिन्नी भार्गव और अनेक युवा कांग्रेसी एव एनएसयूआई के साथी उपस्थित उपस्थित थे.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“यादव जी की लव स्टोरी”फिल्म के विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन दिया

“यादव जी की लव स्टोरी"फिल्म के विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन दिया नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -