*जिले के पूर्व पुलिस अधिकारी के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: जिले में पदस्थ रहे एक पूर्व पुलिस अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक को शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा है कि जिले में पदस्थ रहे पूर्व पुलिस अधिकारी द्वारा जिले में अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था जिसमें एसईसीएल की खदानों में लगे गांव मैं कोयले का अवैध भंडार कर व्यापार पुलिस के संरक्षण में चल रहा था इसके अलावा खदानों से डीजल व कबाड़ की चोरी कराई जा रही थी ग्रामीण क्षेत्रों में जुआ सट्टा का कारोबार खूब फल फूल रहा था इसके अलावा शासकीय भूमि पर अवैध कबजा व बेदखली कराने के नाम पर मोटी रकम हासिल की जा रही थी इनके कार्यकाल में रेत का अवैध कारोबार भी जमकर चला सड़क मार्ग से अन्य स्थानों के लिए लगे वाहनों से प्रति वाहन एक निश्चित राशि लिए जा रही थी पुलिस के अधिकारियों से भी मोटी रकम उगाही के लिए बार-बार थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया जा रहा था इनके कार्यकाल में अपराधी बेलगाम हो गए थे वीआईपी सुरक्षा के नाम पर जनप्रतिनिधियों से भी बदसलूकी की जा रही थी इन सभी मामलों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक को शिकायत कर जांच की मांग की है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -