*जिला भाजपा ने मनाया जनसंघ का स्थापना दिवस*

Must Read

नमस्ते कोरबाभारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही द्वारा भारतीय जनसंघ का स्थापना दिवस जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया.इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ जिला भाजपा अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल जनसंघ की स्थापना एवं कार्यो का उल्लेख किया और बताया की किस तरह जनसंघ के नेताओं ने पूरे देश मे संगठन को मजबूत किया.जिला भाजपा मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल ने जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर 1951 से जनता पार्टी और वर्तमान भाजपा तक के राजनैतिक सफर के बारे में विस्तार से बताते हुये वरिष्ठ नेताओं को स्मरण किया.भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाशचन्द नामदेव ने आज 100 करोड़ वैक्सीन डोज पूरा होने पर बधाई देते हुये बताया की जनसंघ के संस्कार और विचारधारा से प्रेरणा लेते हुये प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी जी देश को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं.सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता ने भी सम्बोधित किया.
कार्यक्रम का संचालन गौरेला मण्डल भाजपा अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने और आभार प्रदर्शन सेमरा मण्डल अध्यक्ष डॉ.लूसनसिंग राठौर ने किया.
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव,राखीसिंग गहलोत,डॉ.प्रवीण राय, मनोरमा गुप्ता,रानू नामदेव,पुष्पेंद्र त्रिपाठी, अजय तिवारी, कन्हैया सिंग राठौर,सन्दीप सिंघई, सन्तोष सोनकर,सन्नी अगवानी,राजेंद्र शर्मा,गुड्डू फारुखी,लिमेश्वर कुशवाहा,हुकुमचंद यादव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -