*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित*

Must Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. ये जानकारी पीएमओ की ओर से दी गई. पीएम मोदी का संबोधन ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब एक दिन पहले ही देश में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1006234803 डोज लग चुकी हैं. इनमें से 71,09,80,686 लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगी है. जबकि 29,53,02,676 लोग फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं.

100 करोड़ वैक्सीनेशन होने के मौके पर पीएम मोदी गुरुवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी पहुंचे थे. त्योहारों पर कोरोना को लेकर आगाह कर सकते हैं पीएम मोदी आने वाले समय में दिवाली और छठ जैसे त्योहार आने वाले है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में आगामी त्योहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं. दरअसल, पिछले दिनों में ब्रिटेन और रूस में तेजी से कोरोना के केस बढ़े हैं.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में माफिया राज का आरोप: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का कैबिनेट मंत्री देवांगन पर सीधा निशाना

कोरबा में माफिया राज का आरोप: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का कैबिनेट मंत्री देवांगन पर सीधा निशाना नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -