Wednesday, August 20, 2025

जिला कांग्रेस कमेटी ने नमन किया अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल को

Must Read
नमस्ते कोरबा : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड क्रमांक 23 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि में उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि 31 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। महापौर राज किशोर प्रसाद ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल प्रसिद्ध नेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय और शीर्ष भूमिका निभाई। इस दौरान छत्तीसगढ़ में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध लोगों को जागरूक कर गांधी के विभिन्न आंदोलनों में सहयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित विभिन्न क्षेत्रों की विकास योजनाओं में महती भूमिका निभाई कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ पंडित शुक्ल ने रायपुर के निकट माना मैं सत्याग्रह शुरू किया था जिसके लिए उनको 1 वर्ष की सजा भी हुई थी उसी दिन 74 और लोगों को सत्याग्रह में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया था कांग्रेस की नीतियों व उद्देश्य के प्रचार प्रसार के लिए एक समिति का गठन किया गया था जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ला, द्वारिका प्रसाद मिश्र, महंत लक्ष्मीनारायण दास, सेठ गोविंद दास एवं गया चरण त्रिवेदी प्रमुख थे हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए जनता की सेवा करनी चाहिए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपना चौहान कुसुम दिवेदी, अर्चना उपाध्याय, सुरेश अग्रवाल ,सुरेंद्र प्रताप जायसवाल रूपा मिश्रा, शशि अग्रवाल ,सीमा उपाध्याय, गीता महंत ,लक्ष्मी महंत मीरा अग्रवाल, सपना बनावले, गौरी चौहान, रेखा त्रिपाठी एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल हुए

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अशोक वाटिका संचालन पर विपक्ष का सवाल,सुबह फ्री तो शाम को क्यों नहीं?  

अशोक वाटिका संचालन पर विपक्ष का सवाल,सुबह फ्री तो शाम को क्यों नहीं? नमस्ते कोरबा - नगर पालिक निगम के...

More Articles Like This

- Advertisement -