Saturday, February 21, 2026

*जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल का हुआ ऐतिहासिक स्वागत*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जांजगीर और चांपा पहुंचे। नैला के अग्रसेन भवन के कार्यक्रम में जिले के जिन नेताओं को संबोधित करने का मौका मिला।
उन्होंने जिले में कांग्रेस की स्थिति, कार्यकर्ताओं के काम की चर्चा नहीं की बल्कि मंत्री की ही प्रशंसा करते रहे और यह दावा भी किया कि उनके नेतृत्व में जिले की सभी 6 सीटों को जीतेंगे, लेकिन यह नहीं बताया कि इसके लिए करना क्या होगा। अधिकांश ने मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की, किंतु प्रदेश महामंत्री व जिले के प्रभारी अर्जुन तिवारी ने जिले में केवल दो सीट जितने की पीड़ा को व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि जिले में पैंतरेबाज नेता हैं। उनके संबंध भाजपा के नेताओं से है। ऐसे नेता दिन में कांग्रेस के लोगों से मिलते हैं और रात के अंधेरे में वही लोग भाजपा के नेताओं के संपर्क में रहते हैं। उन्होंने कहा कि नमक पार्टी का खाते हैं और काम भाजपा के लिए करते हैं।
जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा मुख्यमंत्री ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इनके नेतृत्व में बसपा और भाजपा को समाप्त करने के लिए काम करेंगे। दिनेश शर्मा ने कहा, जमीन से जुड़े नेता होने के कारण जमींदारों (कार्यकर्ताओं) की खिलाफत करने वालों को जमींदोज करने वाले हैं। फिजा बदली है, इसका लाभ उठाएं। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। मोतीलाल देवांगन ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।
गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने कहा कि कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जमीनी स्तर से काम करने व काम कराने वाले हैं। जिस विश्वास के साथ सीएम बघेल ने उन्हें जिले की जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करेंगे। चुन्नीलाल साहू ने भी संबोधित किया।
इससे पहले नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में अजगर माला से प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एआईसीसी मेंबर मंजूसिंह, रवि पांडेय, राघवेंद्र सिंह, जिपं अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा, जिला युकांध्यक्ष प्रिंस शर्मा, भगवानदास गढ़ेवाल, विवेक सिसोदिया,अर्चना उपाध्याय, हीरा उपाध्याय, शिशिर द्विवेदी, जय थवाईत, हरदेव देवांगन, प्रशांत शर्मा आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन रफीक सिद्दीकी ने किया।


प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ किया लंच,चुनौतियां स्वीकार, गुटबाजी में विश्वास नहीं: अग्रवाल
प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि विस अध्यक्ष डॉ. सीडी महंत के सुझाव पर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। चुनौतियों का सामना करने की आदत है, जो चुनौती है उसे दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि मरवाही उपचुनाव एक नमूना था। बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिला में असली काम करना है। इसकी मुझे चिंता नहीं क्योंकि चुनाव लड़ने व लड़ाने का अनुभव है, इसलिए चुनौती स्वीकारते हैं। बहुत अधिक चिंता की आवश्यकता नहीं, सबके साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों की बात सामने आई है। आपसी तालमेल का अभाव बताया है। मुझे गुटबाजी में विश्वास नहीं, सबको साथ लेकर चलना है। उन्होंने बताया कि उनके प्रभार वाले तीनों जिलों के लिए रायपुर में उनके बंगले में अलग अलग लोग जिले के लोगों की समस्याओं को सुनने व समाधान के लिए तैनात रहेंगे।
काम नहीं करने वाले अफसर जयसिंह अग्रवाल के नाम से घबराते हैं
चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि जय भैया प्रदेश के दबंग मंत्री हैं। जनता का काम नहीं करने वाले अधिकारी उनके नाम से घबराते हैं। जिस प्रकार किसान खेती से पहले जमीन को तैयार करता है, कोपर चलाकर धान बोता है। कार्यकर्ता भी अपने क्षेत्रों में जाकर जमीन तैयार करें,ताकि सभी छह सीट जीत सकें। कार्यकर्ताओं का काम कैसे होगा यह प्रभारी मंत्री जानते हैं।
सत्ता में मांगी जिले से भी भागीदारी
प्रभारी महामंत्री ने प्रभारी मंत्री के सामने कार्यकर्ताओं के लिए सत्ता में भागीदारी भी मांगी। उन्होंने कहा कि जिले के कार्यकर्ता बहुत लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अब सरकार है तो उन्हें भी उम्मीद है कि संघर्ष किया है तो सत्ता में भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने बोर्ड, निगम, आयोग मेें जिले के नेताओं को शामिल करने की मांग की। ताकि उनको उचित सम्मान मिल सके।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी*

*बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी* नमस्ते कोरबा : बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर द्वारा...

More Articles Like This

- Advertisement -