Saturday, February 21, 2026

*जांजगीर के राहुल के लिए कीजिए दुआ,16 घंटे से फंसा हुआ है बोरवेल में राहुल को रेस्क्यू करने की कोशिश जारी*

Must Read

बोरवेल में गिरे 10 साल के राहुल साहू का रेस्क्यू जारी है, 80 फीट गहरे बोरवेल में राहुल साहू गिरा है। जिसका पिछले 13 घंटे से रेस्क्यू किया जा रहा है। कुल मिलाकर 16 घंटे से राहुल बोरवेल में फंसा हुआ है। एनडीआरएफ की टीम द्वारा बोरवेल के बगल में गड्ढा किया जा रहा है। अभी तक करीब 35 से 40 फिट गड्ढा खोदा गया है। इसे 60 फीट तक खोदाई कर टनल बनाया जाएगा। वहीं रस्सी के सहारे भी राहुल को रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है। CM भूपेश बघेल ने अधिकारियों को बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए निर्देश दिए हैं।

मामले में अच्छी बात यह है कि राहुल का लगातार रिस्पॉन्स मिल रहा है, एक विशेष कैमरे से बच्चे पर नजर रखी जा रही है, आज सुबह से NDRF की टीम रेस्क्यू में फिर जुट गई है। मौके पर हेल्थ और PHE विभाग की टीम भी मौजूद है। टनल की खुदाई का काम जारी है , रात भर रेस्क्यू मशीनरी काम करती रही , रस्सी के सहारे भी राहुल को मदद पहुंचाई जा रही है, खाने पीने की चीज राहुल को रस्सी के माध्यम से पहुंचाई जा रही है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अग्रवाल समाज द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 मार्च 2026 अग्रसेन भवन कटघोरा में

अग्रवाल समाज द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 मार्च 2026 अग्रसेन भवन कटघोरा में नमस्ते कोरबा । समाजसेवा...

More Articles Like This

- Advertisement -