*छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान जारी,स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव लौटे विधानसभा सत्र में*

Must Read

नमस्ते कोरबा -छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान जारी है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विधायक बृहस्पत सिंह के अपने बयान को लेकर खेद जताए जाने के बाद आखिरकार सदन पहुंचे। उन्होंने सदन में कहा कि भावावेश में किसी को ठेस पहुँची हो तो क्षमा करें।

बृहस्पत सिंह को माफ करने के सवाल पर साध गए चुप्पी

विधानसभा पहुंचने पर मीडिया से चर्चा में सिंहदेव ने कहा कि मामले का पटाछेप हो गया है। आगे की जिम्मेदारी सामूहिक रूप में टीम के रूप में निभानी है। विपक्ष को मौके का लाभ लेना होता है। उनकी भूमिका हो ना हो। मुझे टीम के रूप में निभाना है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव बृहस्पत सिंह को माफ करने के सवाल पर चुप्पी साध गए।
आपको बता दें कि कल उस वक्त मंत्री टीएस सिंहदेव नाराज होकर विधानसभा से निकल गये थे, जब गृहमंत्री ने बृहस्पत सिंह के ऊपर हुए हमले कि मामले में अपना वक्तव्य दिया था। सिंहदेव ने सदन में कहा था कि जो परिस्थिति है, उसमें जब उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक वो सदन में खुद को बैठने के योग्य नहीं समझते हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल कोरबा में आयुष्मान कार्ड से मिलेगा बड़े शहरों जैसा इलाज

मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल कोरबा में आयुष्मान कार्ड से मिलेगा बड़े शहरों जैसा इलाज नमस्ते कोरबा : शहरवासियों के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -