छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए निर्देश…. न्यू ईयर सेलिब्रेशन समेत इन आयोजनों पर 50 फीसदी की पाबंदी….

Must Read

नमस्ते कोरबाछत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहार तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहार तथा नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजन होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर क्षमता के 50 प्रतिशत तक व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी। उपरोक्तानुसार निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।

कोविड-19 एवं नये वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा देशभर में बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में लोगों से सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का  कड़ाई से पालन प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है, ताकि संक्रमण से स्वयं एवं अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रख सके। सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा कोविड-19 एवं नये वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में नये निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार अब धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों, नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल पर क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में SECL प्रभावितों का कलेक्ट्रेट घेराव 15 जून को, घंटाघर ओपन थिएटर में जुटेगा भू-विस्थापितों का जमवाड़ा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में SECL प्रभावितों का कलेक्ट्रेट घेराव 15 जून को, घंटाघर ओपन थिएटर में...

More Articles Like This

- Advertisement -