नमस्ते कोरबा :: घंटा घर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल युवक ने आखिरकार अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बीती रात बुधवारी घंटाघर मार्ग पर कोरबा कम्प्यूटर काॅलेज के पास तेज रफ्तार इनोवा कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था लेकिन चोट अधिक लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरु हो सकेगी।
More Articles Like This
- Advertisement -









