कोरबा से इतवारी जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस हुई डिरेल

Must Read

नमस्ते कोरबा :- कोरबा से इतवारी जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस डोंगरगढ़ यार्ड के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन के दो डब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि ट्रेन की रफ्तार धीमी होने की वजह से कोई यात्री घायल नहीं हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेल्वे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दोनो कोचों को अलग किया जा रहा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ये घटना तड़के करीब 3.42 बजे हुई,

जब कोरबा से इतवारी जाने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस डोंगरगढ़ यार्ड के पास पहुंची थी कि अचानक डिरेल हो गई। बता दें कि इससे पहले 17 अगस्त को महाराष्ट्र के गोंदिया में बिलासपुर से नागपुर की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी ने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में करीब 50 लोग घायल हुए थे। इस टक्कर से ट्रेन की एक बोगी डिरेल हो गई। हाल फिलहाल हुए रेल हादसों पर कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने मेंटनेंस के मामले में रेल मंत्री व रेलवे अधिकारियों को आड़े हाथ लिया है। मेंटेनेंस के नाम पर यात्री गाड़ियां रोकी जा रही हैं और फिर हादसे भी हो रहे हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव: कोरबा की खुशी पड़वार ने कत्थक नृत्य में जीता दूसरा स्थान

क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव: कोरबा की खुशी पड़वार ने कत्थक नृत्य में जीता दूसरा स्थान नमस्ते कोरबा- सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी...

More Articles Like This

- Advertisement -