कोरबा में डकैती:15 लाख का माल ले भागे ,,,,,चौकीदार को जंगल में ले जाकर कम्बल परेड भी कराया,,पुलिस ने मामला किया दर्ज

Must Read

कोरबा जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में 15 लाख रुपए की डकैती कर ली गई। 10-11 अज्ञात लोगों ने मिलकर पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के ग्राम केरवा में स्थित कैम्प से कीमती उपकरणों की डकैती को अंजाम दिया है। 765 केव्ही पॉवर ट्रांसमिशन के लिए टॉवर और तार बिछाने का काम तमनार से पॉवर ग्रिड भंैसमा तक चल रहा है। साइट पर मौजूद सामानों की रखवाली के लिए चौकीदार हैं। 17 मार्च को रात करीब 11.30 बजे यहां 10-11 अज्ञात लोग पहुंचे और चौकीदारों को जंगल की ओर ले जाकर हाथ-पैर बांधकर और कंबल ओढ़ाकर बंधक बना कर जान से मारने की धमकी देकर 5 नग कंडक्टर भरा ड्रम चोरी कर लिया। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई गई है। रिपोर्ट पर करतला पुलिस ने धारा 395 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर फरार डकैतों और सामानों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एसआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि अपराध दर्ज कर आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -