*कोरबा तहसीलदार पंचराम सलामे बनाए गए करतला तहसीलदार, सुश्री तारा सिदार होंगी कोरबा तहसीलदार*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: राजस्व कार्यों में कसावट लाने प्रशासनिक सर्जरी जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को एक और बदलाव हुआ है। कोरबा अतिरिक्त तहसीलदार के पद पर पदस्थ पंचराम सलामे अब करतला तहसीलदार होंगे। वहीं प्रभारी तहसीलदार करतला के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री तारा सिदार अतिरिक्त तहसीलदार कोरबा बनाई गईं हैं। कलेक्टर श्रीमती रानु साहू ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। यहां बताना होगा कि कलेक्टर श्रीमती रानु साहू राजस्व प्रकरणों को लेकर बेहद संजीदा हैं। सभी राजस्व प्रकरणों की वो स्वयं प्रति सप्ताह विशेष समीक्षा कर रही हैं ताकि आम जनता को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर न काटना पड़े। निर्धारित समयावधि पर राजस्व कार्य संपादित हों। इसी कड़ी में इस तरह के प्रशासनिक फेरबदल देखे जा रहे हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल, समर्थकों में खुशी की लहर

बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल, समर्थकों में खुशी की लहर नमस्ते कोरबा : भारतीय...

More Articles Like This

- Advertisement -