कोरबा जिले में फिर फूटा कोरोना बम कटघोरा उप जेल में 98 कैदी संक्रमित

Must Read

कोरबा जिले में आज कोरोनावायरस का कहर बरपा है शाम 6:00 बजे तक की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले में सबसे ज्यादा 294 मरीज पाए गए हैं सबसे ज्यादा कटघोरा उप जेल में 98 मरीज मिले है जो जेल की छमता के लगभग 90% है जिले के कटघोरा उपजेल में प्रातः सभी कैदियों का रेंडम कोविड-19 टेस्ट कराया गया। जिसमें जेल के लगभग 98 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए। इस बात की जानकारी कटघोरा बीएमओ रुद्र पाल सिंह कँवर ने दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी कैदियों का टेस्ट कराया गया था जिसमें लगभग 90% कैदी संक्रमित पाए गए। जिसके बाद सभी कैदियों को जेल में ही कोरेंटाइन कर दिया गया है। संक्रमण कहां से फैला है, इसका सोर्स क्या था इसका पता लगाया जा रहा है।आज कैदियों के सर्दी बुखार के लक्षण के बाद 138 कैदियो की जांच की गई जिसके बाद इसमें 98 कैदी संक्रमित पाए गए।इसके बाद जेल प्रशासन के बीच इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कटघोरा में अटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं होने पर उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित*

*कटघोरा में अटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं होने पर उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -