कुसमुंडा से गेवरा के बीच रेलवे पटरी पर खड़े होकर माकपा ने मालगाड़ी रोको आंदोलन किया

Must Read

नमस्ते कोरबा :- गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से छूटने वाली कई ट्रेनों को बंद कर देने से पुन: परिचालन की मांग पर माकपा ने मालगाड़ी रोको आंदोलन किया। कुसमुंडा से गेवरा के बीच रेलवे पटरी पर खड़े होकर रेलवे प्रबंधन के बंद यात्री ट्रेनों के परिचालन में हो रही लेटलतीफी का विरोध जताया। माकपा पदाधिकारियों ने कहा कि दो साल पहले कोरोनाकाल में बंद कई यात्री ट्रेनों का परिचालन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। जबकि गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से सबसे अधिक राजस्व कोयला परिवहन से मिलता है। बावजूद इसके क्षेत्र के रेल यात्रियों की उपेक्षा हो रही है। सारी गतिविधियां पटरी पर लौट आई है मगर कई बंद ट्रेनों को रेलवे प्रबंधन पुन: परिचालन को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है, इससे रेल यात्रियों में खासी नाराजगी है। मालगाड़ी रोको आंदोलन से बंद यात्री ट्रेनों की परिचालन की मांग हुई है।

हमारे समाचार को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें🙏

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राहुल सेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ ने बनाया प्रदेश संगठन सचिव

राहुल सेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ ने बनाया प्रदेश संगठन सचिव नमस्ते कोरबा । अखिल...

More Articles Like This

- Advertisement -