
नमस्ते कोरबा :-: नगर निगम कोरबा द्वारा शहर की स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइटों के माध्यम से तिरंगे का रंग दिया गया था जिससे कि शहर की सुंदरता बढ़ सके और ऐसा हुआ भी,नगर निगम के द्वारा किए गए इस कार्य को शहर के आम लोगों से लेकर प्रबुद्ध जनों ने काफी सराहा,लेकिन अब स्ट्रीट लाइट पर लगी यह एलईडी लाइट दम तोड़ती नजर आ रही है कई खंभों पर आधी अधूरी जलती हुई स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है,साकेत भवन से लेकर घंटाघर चौक तक और उसके आगे भी बंद लाइट को देखा जा सकता है. अब इसे नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही कहें या फिर लाइट लगाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता जो की इन बंद पड़ी लाइटों का सुधार कार्य नहीं करा सकते हैं,









