Thursday, February 19, 2026

*कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में राष्ट्र ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सशस्त्र बलों की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई। मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया।

कलेक्टर ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती रानू साहू ने अपने शासकीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए  सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका नमस्ते कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -