Wednesday, February 18, 2026

कलेक्टर रानू साहू ने हरी झंडी दिखाकर आश्वासन अभियान का किया शुभारंभ,अभियान के तहत टीबी रोग एवं कोविड जागरूकता का किया जाएगा प्रचार प्रसार

Must Read


कलेक्टर रानू साहू ने आज कलेक्टोरेट परिसर में टीबी और कोविड से बचने के जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर साहू ने जिले में टीबी रोग से बचने के उपाय, लक्षण एवं ईलाज के प्रचार प्रसार के लिए आश्वासन अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने  हरी झंडी दिखाकर टीबी एवं कोविड जन जागरूकता वाहन को रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से पिरामल स्वास्थ्य संस्था द्वारा प्रचार प्रसार वाहनों के माध्यम से कोरबा जिले के 04 आदिवासी बाहुल्य विकासखंडों में टीबी रोग एवं कोविड के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिससे लोगों में कोविड वैक्सीन के प्रति गलत धारणाओं, भ्रांतियों एवं झिझक को दूर किया जा सके एवं आमजन को कोविड अनुकूल व्यवहार को अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया जा सके। साथ ही गांव स्तर पर टीबी के संभावित मरीजों का सक्रिय खोज अभियान के माध्यम से लक्षणों के आधार पर बलगम की जांच करवाई जायेगी और रोग की पुष्टि होने पर सरकार द्वारा निर्धारित निःशुल्क टीबी का उपचार प्रदान किया जायेगा। ताकि टीबी जैसे संक्रामक रोग को फैलने से रोका जा सके। लोगों को जांच के लिये शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि उनके घरों से ही जॉच के लिये खंखार सेम्पल लिया जाएगा एवं परीक्षण किया जायेगा। इस दौरान एडीएम श्री सुनील नायक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. बी. बोडे, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, एन. एच. एम. जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अशरफ अंसारी, डिस्ट्रिक्ट टीबी कोऑर्डिनेटर प्रवेश खुटे, पिरामल स्वास्थ्य से डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीड शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डिस्ट्रिक्ट ट्राइबल टीबी कोऑर्डिनेटर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डिस्ट्रिक्ट ट्राइबल लीड विराग कुमार पाण्डेय, ऐश्वर्या सिंह एवं समस्त कम्यूनिटी मोबलाइजर, पैरामेडिकल वर्कर, एस. टी. एस., एस. टी. एल. एस. अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका नमस्ते कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -