कलेक्टर नम्रता गांधी ने आंगनबाड़ी केंद्र कोडगार का किया निरीक्षण

Must Read
नमस्ते कोरबा :संवाददाता :- सुमित जालान
कलेक्टर नम्रता गांधी ने आंगनबाड़ी केंद्र कोडगार का किया निरीक्षण
गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज पेंड्रा विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र कोडगार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा पूरक पोषण एवं महतारी जतन योजना अंतर्गत 3 से 6 वर्ष के बच्चों और गर्भवती माताओं को तथा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत एनीमिक महिलाओं और कुपोषित बच्चों को गर्म भोजन कराए जाने की जानकारी दी गई। कलेक्टर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज हितग्राहियों एवं कुपोषित बच्चों की जानकारी ली गई। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि कोडगार आंगनबाड़ी केंद्र में छह माह से तीन वर्ष के 41 बच्चे, तीन वर्ष से छह वर्ष के 28 बच्चे, 9 गर्भवती और 11 शिशु वती महिलाएं शामिल है।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित गर्भवती माताओं से आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदाय किए जा रहे गर्म भोजन और रेडी टू ईट फूड के सेवन तथा आयरन फॉलिक एसिड गोली के सेवन के साथ ही हीमोग्लोबिन की मात्रा की जानकारी ली । जिसमें गर्भवती माताओं द्वारा पूछे गए सभी सवालों का संतोषप्रद जवाब दिया गया। कलेक्टर द्वारा कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदाय किए जाने वाले गर्म भोजन में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की भाजीयो को शामिल करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री आर.के. खाती सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य...

More Articles Like This

- Advertisement -