Thursday, February 19, 2026

एसईसीएल के ग्रीन बेल्ट को बचाने के लिए वार्ड पार्षद 28 तारीख को करेंगे अनशन

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद शैलेंद्र सिंह द्वारा एसईसीएल के ग्रीन बेल्ट को बचाने के लिए विगत कई महीनों से प्रशासन को लगातार पत्राचार करते हुए अतिक्रमणकारियों को हटाने की मांग कर रहे थे.प्रशासन ने एक दो मौकों पर कार्यवाही भी की लेकिन पूर्ण रूप से अतिक्रमण नहीं हटा पाए एवं आज दिनांक तक हजारों की संख्या में ग्रीन बेल्ट के पेड़ों को काटकर आम जनों द्वारा वहां अतिक्रमण किया जा रहा है, प्रशासन की निष्क्रियता का फायदा भरपूर उठाया जा रहा है जिसे देखते हुए वार्ड पार्षद के द्वारा विगत दिनों भी अनशन की चेतावनी दी गई थी लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं के आंदोलन के चलते उन्होंने अपना अनशन स्थगित कर दिया था इस बीच नगर निगम के अतिक्रमण दल के द्वारा बेजा कब्जा धारियों को केवल नोटिस देकर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर ली जा रही है जिससे व्यथित होकर वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह के द्वारा 28 फरवरी सोमवार को सुबह 10:00 बजे कलेक्टर परिसर पर अनशन किया जाएगा वार्ड पार्षद मैं कोरबा के लोगों से भी अपील की है कि एसईसीएल के ग्रीन बेल्ट को बचाने के लिए उनके अनशन में सहयोग करें एवं चिर निद्रा में सोए हुए जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों को जगाएं

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का उपचार

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का...

More Articles Like This

- Advertisement -