*एल्डरमैन दीवान के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष सहित 30 बीजेपी पार्षद का अनशन देर रात खत्म,सफाई कर्मियों की होगी वापसी,जिला प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद*

Must Read

नगर पालिक निगम के एल्डरमैन सनंददास दीवान का आमरण अनशन आखिरकार देर रात तुड़वाने में प्रशासन सफल हुआ। श्री दीवान ने प्रशासन के आश्वासन पर अनशन ख़त्म किया। निकाले सफ़ाई कर्मियों को वापस सेवा में लेने का आश्वासन दिया गया है।

नगर पालिक निगम कोरबा के एल्डरमैन के साथ 6 सफाई मित्रों व 2 सुपरवाइजर के द्वारा सोमवार दोपहर 3 बजे से किये जा रहे आमरण अनशन को मुकेश देवांगन, तहसीलदार के नेतृत्व में नगर पालिक निगम की ओर से अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक संजय तिवारी एवं निगम के अन्य अमले की उपस्थिति में सार्थक चर्चा उपरांत 6 सफाई मित्रों को मंगलवार से ही उनके पुराने कार्य पर वापस लेने एवं 2 सुपरवाइजर के विरुद्ध पूर्व में किये गए शिकायत की प्रति उपलब्ध करा दिए जाने सम्बंधी लिखित आश्वासन पर अनशन रात करीब 11 बजे तुड़वाया जा सका।

बता दें कि एल्डरमैन श्री दीवान के इस आमरण अनशन को नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित भाजपा के 30 पार्षदों का भी समर्थन मिल गया था। श्री अग्रवाल और भाजपा के कुछ पार्षद भी आमरण अनशन स्थल पर श्री दीवान के साथ डटे हुए थे। इसके बाद नगर निगम और जिला प्रशासन हरकत में आया तथा अनशन को खत्म कराने के लिए श्री दीवान से कई दौर की चर्चा हुई।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?”

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?” नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -