एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति द्वारा सिलाई मशीन एवं कूलर का वितरण

Must Read

एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति द्वारा मैत्री बंधन कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीन एवं कूलर का वितरण किया गया। यह वितरण श्रीमती निवेदिता बसु, अध्यक्ष, मैत्री महिला समिति के कर कमलों द्वारा हुआ।

बालक बालगृह दर्री को कूलर एवं ग्रामीण महिलाओं को समिति द्वारा सिलाई मशीन वितरित की गयी। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं उनके कौशल विकास के लिए मैत्री महिला समिति द्वारा ये सतत प्रयास किया गया।

उल्लेखनीय है कि परियोजना प्रभावित ग्राम छुरीखुर्द के महिलाओं को सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केन्द्र (सेडमैप) कोरबा द्वारा सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिया गया था।

बालगृह दर्री में हुए वितरण कार्यक्रम में श्रीमती निवेदिता बसु द्वारा बालकों के उज्ज्वल भविष्य एवं अच्छे कार्य करने हेतु अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए संस्था के अनुकरणीय पहल प्रशंसा की एवं अपनी शुभ कामनाएँ दीं।

कार्यक्रमों में मैत्री महिला समिति के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

डिप्टी सीएम अरुण साव के सामने पूर्व मंत्री जयसिंह का सीधा सवाल,”ढाई साल की ढाई उपलब्धियां गिना दीजिए”

डिप्टी सीएम अरुण साव के सामने पूर्व मंत्री जयसिंह का सीधा सवाल,"ढाई साल की ढाई उपलब्धियां गिना दीजिए" नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -