आखिरकार विभिन्न्न समाचारों में खबर प्रकाशन के बाद सड़क की बदहाल स्थिति में हो रहा है सुधार

Must Read

नमस्ते कोरबा :- कोसा बाड़ी मुख्य मार्ग से हॉस्पिटल जाने वाली सड़क की बदहाली का समाचार प्रकाशन होते ही असर देखने को मिल रहा है, जिम्मेदार को अपने जिम्मेदारियों का एहसास होने लगा है। नतीजा अब जर्जर हो चुकी सड़क पर राहत पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है। जर्जर हो चुके सड़क को बनाने गिट्टी गिराया गया है। जर्जर सड़क के बनने से निश्चित ही आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

कोरबा जिले में संचालित NKH और कृष्णा हॉस्पिटल जाने वाले सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। इसे लेकर हमारे द्वारा प्रमुखता से समाचार का प्रकाशन किया गया। समाचार प्रकाशन के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि लोग लामबंद हो गए और घटिया सड़क और अव्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार बताने लगे जिसके बाद इस सड़क की मरम्मत कराई जा रही है

हालांकि मरम्मत को स्थाई समाधान नहीं मारा जा रहा है लेकिन कीचड़ से निजात दिलाने के लिए मरम्मत की जा रही है। आपको बता दें इस रास्ते की हालत खस्ता होने के कारण अस्पताल आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है सड़क बनने के बाद लोगों को आवागमन के लिए इसका फायदा अवश्य मिलेगा।

हमारे समाचार को सब्सक्राइब और लाइक जरूर करें🙏

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -