अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, उत्खनन में प्रयुक्त मशीन की गई जप्त

Must Read

नमस्ते कोरबा ब्रेकिंग :-: जिले के अनुविभाग कोरबा के तहसील अजगरबहार अंतर्गत ग्राम धनगांव स्थित हसदेव नदी के डोंगाघाट क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज रेत का उत्खनन करते पाए जाने पर एक नग चैन माउंटेन मशीन, चालक विकास गुप्ता पिता हीरालाल साव, उम्र 18 वर्ष, निवासी नागर अटारी झारखंड से जप्त कर जांच में लिया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोरबा हरि शंकर पैकरा के निर्देशन तथा तहसीलदार अजगरबहार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक अजगरबहार द्वारा उक्त चैनमाउंटेन मशीन को जप्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जप्त शुदा वाहन के साथ मौके पर पाए गए व्यक्तियों द्वारा घमौटा स्थित स्वीकृत रेत खदान में ही उत्खनन करने का दावा किया गया। किंतु ग्राम धनगांव स्थित भूमि से रेत का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर जप्ती की कार्यवाही किया गया है।अवैध उत्खनन, परिवहन की सूचना ग्रामीणों द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई थी,

इस मामले में कोरबा क्षेत्र में निवासरत किसी प्रेम पुजारी नामक व्यक्ति द्वारा द्वारा लंबे समय से उक्त स्थान पर रेत उत्खन्न करने का हवाला देकर जप्त वाहन छोड़ने का दबाव बनाया गया।

विगत दिनों उक्त क्षेत्र से अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन करते पाए जाने पर अजगरबहार तहसीलदार द्वारा एक हाइवा को जप्त कर बालको थाना के सुपुर्द में दिया गया था एवं प्रकरण माइनिंग को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया था।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपी...

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक...

More Articles Like This

- Advertisement -