अमरैया पारा में हो रहे अवैध चर्च का निर्माण रोकने नगर निगम का किया गया घेराव

Must Read

नमस्ते कोरबा :- वार्ड नंबर 12 अमरैया पारा में प्रार्थना भवन /चर्च का निर्माण जन विरोध के बावजूद केवल दो-तीन परिवार के द्वारा मिलकर कराया जा रहा है ,जबकि उक्त मोहल्ले में समस्त लोग इस बात को लेकर भयभीत हैं कि उक्त प्रार्थना भवन/ चर्च का निर्माण होने के उपरांत वहां पर धर्मांतरण की प्रक्रिया तेजी से कराया जाएगा।

जिसको लेकर विगत 1 महीनों से मोहल्ले वासी पत्राचार कर रहे हैं, जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त सभी को उन्होंने पत्राचार किया है लेकिन उसके उपरांत भी स्थानीय शासन के संरक्षण में उक्त भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है इसे रोकने के लिए आज वार्ड के लोगों के द्वारा सभी हिंदू धर्म के अनुयायियों के सहयोग से नगर निगम का घेराव किया गया आक्रोशित लोगों ने साकेत भवन के मुख्य मार्ग को दोनों तरफ से बंद कर दिया जिससे लोगों की अच्छी खासी भीड़ साकेत भवन के सामने जमा हो गई,

भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए वही नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही गई जिस पर भीड़ और आक्रोशित हो गई और साकेत भवन के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे, समाचार लिखे जाने तक नगर निगम के सामने गतिरोध जारी है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

20 गांव अंधेरे में, एक हफ्ते से ठप बिजली,आंधी से टूटी 33 केवी लाइन, लेमरू के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

20 गांव अंधेरे में, एक हफ्ते से ठप बिजली,आंधी से टूटी 33 केवी लाइन, लेमरू के ग्रामीणों की बढ़ी...

More Articles Like This

- Advertisement -