Saturday, February 28, 2026

अधिवक्ता संघ चुनाव,त्रिकोणीय होगा मुकाबला प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। अध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, सचिव व क्रीड़ा सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा, तो वही सहसचिव व ग्रंथालय सचिव के लिए सीधी टक्कर हो रही है। निर्वतमान अध्यक्ष व सचिव दोबारा मैदान में उतरे हैं।मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार व जनसंपर्क में पूरा जोर लगा दिया है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि मतदान में केवल 24 घंटे का वक्त शेष रह गया है। ऐसे में प्रत्याशी सभी मतदाताओं तक पहुंच कर प्रत्यक्ष रूप से जनसंपर्क कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक मत हासिल किया जा सके। संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला कनिष्ठ, सहसचिव, ग्रंथालय सचिव, सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव के एक-एक पद तथा कार्यकारिणी के छह पद के लिए चुनाव होगा।निवृतमान अध्यक्ष गणेश कुलदीप व सचिव चंद्रदीप शर्मा पुन: मैदान में उतरे हैं। तो वही सभी गुटों में लोकप्रिय संजय जायसवाल भी पूरे दमखम के साथ मैदान में है। वहीं उपाध्यक्ष रहे संतु साहू इस बार अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक पांच व कोषाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

वहीं कार्यकारिणी के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 732 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य पर मुहर लगाएंगे। प्रत्येक पद के लिए न्यूनतम मत भी निर्धारित कर दिया गया है।जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए गणेश कुलदीप, संजय कुमार जायसवाल, संतू प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद मोदी, हेमलाल साहू, मोहम्मद सज्जाद, निर्मल कुमार किरण, सुरेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष महिला कनिष्ठ अरूणा जैन, राजेश्वरी राठौर, उत्तरा राठौर, सचिव पद चंद्रदीप शर्मा, ममता दास, नूतन सिंह ठाकुर, सहसचि पद किरणभान शांडिल्य (केबी शांडिल्य), पवन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक, हारून सईद, लक्ष्मण प्रसाद पटेल, श्रवण कुमार केंवट, ग्रंथालय सचिव कमलेश श्रीवास, राजकुमार यादव, सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पद लक्ष्मी नारायण यादव, रवि कुमार भगत, सुरेश कुमार महंत तथा कार्यकारिणी के लिए अब्दुल नफीस खान, अमित कुमार साहू, अंचला राठौर, भूपेंद्र दीप, हरिशंकर श्रीवास, क्रांति कुमार श्रीवास, लीना साहू, प्रवीण कुमार राठौर, सौरभ अग्रवाल, सावित्री धांधी, श्रवण कुमार थवाइत व सुनील दास महंत शामिल हैं।

मतदान के साथ होगी मतगणना दो वर्ष के लिए हो रहे जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए रविवार 13 मार्च को मतदान होगा। दिन भर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके एक घंटे बाद मतगणना शुरू होगी और सबसे पहले कार्यकारिणी का परिणाम सामने आएगा। इसके बाद क्रीड़ा सचिव, ग्रंथालय सचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव, सचिव, महिला उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अंत में अध्यक्ष का परिणाम आएगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

*कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*   नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -