शराब भट्ठी बंद कराने भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Must Read

नमस्ते कोरबा:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा शराब दुकान,शराबबंदी के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से प्रदेश सरकार की खिलाफ मोर्चा खोल दीया है। सरकार को चुनावी वादा याद दिलाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जिले के देशी और विदेशी दोनो ही शराब दुकानों को बंद कराते हुए प्रदर्शन किया।

भाजपा महिला मोर्चा का आरोप है,कि भूपेश सरकार शराब बेचकर लोगों के घरों को बबार्द कर रही है। चुनाव के दौरान किए गए वादे को याद दिलाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्ती लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है,कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने हाथों में गंगाजल लेकर सरकार बनने पर पूर्ण शराबबंदी करने का वादा किया था।

लेकिन सरकार बनते ही कांग्रेस वादे को भूल गई और खुद शराब बेचने में जुट गई। शराब के कारण सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। पति शराब पीकर घर आता और विवाद के साथ ही मारपीट करता है।महिलाओं के प्रदर्शन के कारण काफी समय तक शराब दुकान बंद रही। जब तक प्रदर्शन चला तब तक दुकान के शटर बंद रहे। महिलाओं ने कहा,कि उनका यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। सरकार अगर जल्द ही अपना वादा पूरा नहीं करती तो चुनाव में उनकी विदाई तय है।

भाजपा मंडल दर्री के महामंत्री मनोज यादव ने बताया की महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी देवी राजपूत के आव्हान पर शराब भट्ठी बंद कराने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है,अगर भट्ठी बंद नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में प्रदेश सरकार के खिलाफ महिला मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है जिसका भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता समर्थन करेगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग*

*बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्युमिनियम...

More Articles Like This

- Advertisement -