Friday, February 13, 2026

*विश्व पर्यावरण दिवस पर मातृका सोसाइटी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन*

Must Read

नमस्ते कोरबा । मातृका सोसाइटी की पहल पर विश्व पर्यावरण दिवस पर “Only One Earth”, एकमात्र पृथ्वी विषय पर चित्रकला, स्लोगन, कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को 14 वर्ष के कम और 14 वर्ष से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए दो स्तरों में आयोजित किया गया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता (6- 15 वर्ष ), कविता प्रतियोगिता (10 वर्ष से अधिक), स्लोगन प्रतियोगिता (सभी वर्ग के लिए) रखी गई lप्रतियोगिता में उत्सुकता जाहिर करते हुए देश भर से लगभग 75 छात्र-छात्राओ और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया व अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में चित्रकला मे आगरा के सजल जैन-प्रथम, कोरबा की अवनी गर्ग – द्वितीय व अनुरीति सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l स्लोगन प्रतियोगिता मे पलक केसरवानी तथा कविता के लिए बलौदाबाजार दिनेश धिवर को सम्मानित किया गया l पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को वृक्षारोपण के लिए एक पौधा भी दिया गया। मातृका सोसाइटी के सदस्यों ने कानन पंडरी बिलासपुर वन विभाग द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम मे भी भाग लिया और पुरस्कृत हुए l पर्यावरण संरक्षण के लिए सहायक लगभग 50 वृक्षो का रोपण किया गया lउक्त कार्यक्रम के सफलता के लिए मातृका सोसाइटी के भावना दुबे, सोमा सिन्हा, सपना,श्वेता शर्मा,अनिमा पांडेय सहित सभी सदस्यों का सहयोग रहा l

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार*

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -